Nojoto: Largest Storytelling Platform

*सूर्य अस्त के साथ आज 2022 भी अस्त हो जाएगा।* *घन

*सूर्य अस्त के साथ आज 2022 भी अस्त हो जाएगा।*

*घनघोर निशा के आंचल में बैठ सूर्य अपने कथनी करनी का अवलोकन क्या कर पाएगा।?*

*कल के मधुमय किरणों में 2023 भी आ जाएगा।*

*नव पल्लव और नव पराग पर अपने कृत्यों के प्रतिफल रूपी तुसार को कब तक भानु हटाएगा?*

*धरा का बहुत सारा कोना अधेरा है,क्या अरुण हर कोने पर नव वर्ष का मधुमय प्रकाश फैलाएगा।*

*मही के अंक में बैठे सभी खग मृग जड़ चेतन ,गहन और व्योम में विचरित सभी खेचर पर भी क्या अपनी किरणों को फैलाएगा।*
 
*या प्रकाश पुंज की पोषक अमृत से पूरे प्रकृति को नहलाएगा?।*

*या नव वर्ष के प्रति क्षण में मधुमय आनंद भी लाएगा?।*

*या भास्कर अपनी तपती किरणों से पुनः इतिहास बनाएगा।?*

*चलो उलाहना बहुत दिया हमने,कल की बहुत चिंता किया हमने, डरो मत,लड़ो मत, एकमत रहो,यह 2022 नही 2023 है यारों,कल जैसा भी बीता 2022 बीता ,कल से 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।।*

    *डॉ.अजय कुमार मिश्र*
          (उपाध्यक्ष)
  *राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ*
 सिद्धार्थ विश्वविद्यालय इकाई

©Ajay Kumar Mishra
  नव वर्ष

नव वर्ष #कविता

11,774 Views