Nojoto: Largest Storytelling Platform

White सूखे फूलो पर बैठी हैं, आज तितलियां सारी कितन

White सूखे फूलो पर बैठी हैं,
आज तितलियां सारी
कितनी गोदें उजड़ चुकी हैं,
अब है किसकी बारी?
सोच-सोच मन घबराता है,
कितना गन्दा है जग,
जहां स्त्रियां बनी देवियां
वहां कैसी मजबूरी?
आज अगर ये राजनीति की
कुर्सी चुप्पी साधे हैं,
फिर कल वो दिन दूर नही
जब लाशे बिक जायेगी सारी।
न्याय की रेखा को जिसने भी
कोशिश करके मिटा दिया,
उसकी हस्ती मिट जायेगी
अब बात है जन जन ने पुकारी।

©Prince uday Shukla
  #women_equality_day 
#savegirl #SaveGirlChild  Kamal Nayan Tripathi  secret