Nojoto: Largest Storytelling Platform

मेरा अधूरा प्यार इस कहानी में कोई बेवफा भी नहीं थ

मेरा अधूरा प्यार 
इस कहानी में कोई बेवफा भी नहीं था।।
थी जुदाई मुक़र्रर तो दगा भी नहीं था।।

बात दीदार तक सोच कर ही चला था।
इश्क़ हो जाएगा ये लगा भी नहीं था।।

सस्ते में बिक गए ज़िन्दगी के सब अरमाँ।
प्यार से तब किसी ने ठगा भी नहीं था।।

वो भुला बैठे सबको न यारी न घर था।
 सुकूँ पहले ऐसा मिला भी नही था।।

थे अंजाम से  दोनों किरदार वाकिफ।
ज़िक्र ए फ़िराक़ पर हुआ भी नहीं था ।।

चलते चलते सफर का वो मोड़ आया।
आगे दोनों का एक रास्ता भी नहीं था

किया अलविदा अपने ख्वाबों को उसने।
कई मुद्दतों से वो जगा भी नहीं था।।

फैसला न किया वक्त ने उसके हक़ में।
इस मुकदमे का कोई गवाह भी नही था।।

 यूँ भी रखा था मिजाज  पन्ना आधा।
आगे लिखने को बाकी बचा भी नहीं था।।

-मिज़ाज़ #adhurapyaar#ishq#लव#प्रेम#prem#judai#जुदाई#अधूराप्यार#दिल#मोहब्बत #dil#mohabbat#याद#yaad#मेराधूरप्यार#meraadhoorapyar#loveofmylife#jindagi#ज़िन्दगी#
मेरा अधूरा प्यार 
इस कहानी में कोई बेवफा भी नहीं था।।
थी जुदाई मुक़र्रर तो दगा भी नहीं था।।

बात दीदार तक सोच कर ही चला था।
इश्क़ हो जाएगा ये लगा भी नहीं था।।

सस्ते में बिक गए ज़िन्दगी के सब अरमाँ।
प्यार से तब किसी ने ठगा भी नहीं था।।

वो भुला बैठे सबको न यारी न घर था।
 सुकूँ पहले ऐसा मिला भी नही था।।

थे अंजाम से  दोनों किरदार वाकिफ।
ज़िक्र ए फ़िराक़ पर हुआ भी नहीं था ।।

चलते चलते सफर का वो मोड़ आया।
आगे दोनों का एक रास्ता भी नहीं था

किया अलविदा अपने ख्वाबों को उसने।
कई मुद्दतों से वो जगा भी नहीं था।।

फैसला न किया वक्त ने उसके हक़ में।
इस मुकदमे का कोई गवाह भी नही था।।

 यूँ भी रखा था मिजाज  पन्ना आधा।
आगे लिखने को बाकी बचा भी नहीं था।।

-मिज़ाज़ #adhurapyaar#ishq#लव#प्रेम#prem#judai#जुदाई#अधूराप्यार#दिल#मोहब्बत #dil#mohabbat#याद#yaad#मेराधूरप्यार#meraadhoorapyar#loveofmylife#jindagi#ज़िन्दगी#