Nojoto: Largest Storytelling Platform

हर दिल में अरमान चाहिए, चेहरे पर मुस्कान चाहिए

हर दिल में अरमान चाहिए, 
चेहरे  पर  मुस्कान  चाहिए, 

शिक्षा    रोजगार    समृद्धि, 
ऐसा    हिन्दुस्तान   चाहिए, 

भूख गरीबी मिटा सके जो,
शासक एक महान चाहिए, 

मन की पीड़ा हर ले आकर, 
दिल में वो  भगवान चाहिए,

भेदभाव  ना  करे  किसीसे, 
ऐसा  ही  दिनमान  चाहिए, 

दर्द  बहुत  झेले  हैं  पथ  में,
राह  एक   आसान  चाहिए, 

बिना कहे सुन ले जो पीड़ा, 
ऐसा  कृपा  निधान चाहिए, 

जाति-धर्म का भेद मिटा दे,
'गुंजन'  ऐसा  ज्ञान  चाहिए, 
 --शशि भूषण मिश्र 'गुंजन'
         चेन्नई तमिलनाडु

©Shashi Bhushan Mishra #चेहरे पर मुस्कान चाहिए#
हर दिल में अरमान चाहिए, 
चेहरे  पर  मुस्कान  चाहिए, 

शिक्षा    रोजगार    समृद्धि, 
ऐसा    हिन्दुस्तान   चाहिए, 

भूख गरीबी मिटा सके जो,
शासक एक महान चाहिए, 

मन की पीड़ा हर ले आकर, 
दिल में वो  भगवान चाहिए,

भेदभाव  ना  करे  किसीसे, 
ऐसा  ही  दिनमान  चाहिए, 

दर्द  बहुत  झेले  हैं  पथ  में,
राह  एक   आसान  चाहिए, 

बिना कहे सुन ले जो पीड़ा, 
ऐसा  कृपा  निधान चाहिए, 

जाति-धर्म का भेद मिटा दे,
'गुंजन'  ऐसा  ज्ञान  चाहिए, 
 --शशि भूषण मिश्र 'गुंजन'
         चेन्नई तमिलनाडु

©Shashi Bhushan Mishra #चेहरे पर मुस्कान चाहिए#