Nojoto: Largest Storytelling Platform

वो एक प्यारी सी लड़की.... एक लम्बी पतली सी लड़की है

वो एक प्यारी सी लड़की....

एक लम्बी पतली सी लड़की है,मेरे दिल के करीब वो रहती है,
कत्थई सी उसकी आँखें हैं और लंबी सी एक चोटी है।।1

वो प्यार तो मुझसे करती है लेकिन दुनियाँ से डरती है,
अपनी मम्मी से लड़कर भी वो व्रत गुरुवार का रखती है।।2

कुछ नाम प्यार से रखे हैं जिनसे एक दूजे को बुलाते हैं,
वो सीनू मुझको कहती है हम शिब्बो उसे बुलाते हैं।।3

मेरी खुशहाली की खातिर हर पल दुआ वो करती है,
वो सजदे भगवान से करती है और दुआ खुदा से माँगा करती है।।4

दरगाह पे भी वो जाती है और कान्हा जी को भी मनाती है,
नित रोज सुबह उठकर वो शिवजी के मंदिर जाती है।।5

जब कोई उसे ताने मारे तो चुपके से सह जाती है,
जब कोई मुझे अपशब्द कहे तो घर वालों से लड़ जाती है।।6

अब कहाँ दुआएं अटकी हैं उन पर भी प्रभु कुछ ध्यान करो,
दुआओं को करो सहज पूरा और सजदों को स्वीकार करो।।।7

~Rishabh S Dwivedi