Nojoto: Largest Storytelling Platform

विश्व गुरु भारत देखो जगत गुरु है भारत विश्व करे


विश्व गुरु भारत

देखो जगत गुरु है भारत विश्व करे जिसका सम्मान...

विश्व जगत की इसी धरा को मिला है प्रभु का यह वरदान,
जिस पर जन्म लिए ईश्वर ने और बन गए व्यक्ति महान।
है महान पुरुषों की धरती जगत करे जिनका गुणगान,
देखो जगत गुरु है भारत विश्व करे जिसका सम्मान।।

जहां हुए बलिदान शहीदों ने ही दिए है अपने प्राण,
उनकी अमर कहानी पढ़ते युवाओं का हो परित्राण।
इसी राष्ट्र की रक्षा खातिर खोले थे दिन रात जो कान,
उन परिजन के लडलों को करता है यह देश प्रणाम।।

पढ़ी है मैने अमर भगत की भेजी थी जो मां को चिट्ठी,
अश्रु से पुरित इन आंखों में जगी हमारे राष्ट्र की भक्ति।।
कहे 'प्रयाग' तुम सुनो युवाओं करो राष्ट्र प्रति तुम बलिदान,
स्वर्ण चिरैया है जो भारत बनी रहे इसकी पहचान।।

देखो जगत गुरु है भारत विश्व करे जिसका सम्मान...

©Nikhil Dwivedi 
  #poem #India