Nojoto: Largest Storytelling Platform

व्यक्तित्व का धनी है वो , परवाह जो सब की करता है

 व्यक्तित्व का धनी है वो ,
परवाह जो सब की करता है ..!
खुद के लिए जीता कम,
दूसरो के लिए मरता है ..!
औलाद जिसकी परवाह करे ऐसा,
व्यक्तित्व कहाँ सबका होता है ..!
दंभ का ना जिसमें यश हो..!
माँ बाप से प्यार जो करता है..!
माँ बाप तो सबको अच्छे मिलते हैं,
पर व्यक्तित्व ऐसा किसको मिलता है..!
व्यक्तित्व का धनी है वो,
जो जीवन सरलता से जीता है ..!
भेद न करे जो छोटे और बड़ों में,
बातें सबसे अपनी मधुरता से करता है..!

©SHIVA KANT
  #vyaktitavkadhani