Nojoto: Largest Storytelling Platform

एक कोशिश हुई नाकाम, तो फिर क्या हुआ? बिखरते टूटकर

एक कोशिश हुई नाकाम, तो फिर क्या हुआ?
बिखरते टूटकर अरमान, तो फिर क्या हुआ?
बड़े ही चाव से तूणीर कसते‌ जा रहे थे,
हुआ जब जंग का ऐलान, तो फिर क्या हुआ?
वृथा हो श्रम, ऐसा कोई कायदा ही नहीं,
जिवन से लुप्त हो विश्राम, तो फिर क्या हुआ?
वार राधेय का कमजोर नहीं होगा कभी,
शत्रु के साथ हों भगवान, तो फिर क्या हुआ?

©Kalam Rukti Nahin
  #kaema
#Karna #Mahabharat #kalamruktinahinhai#kalamwale#open_heart_pen
 Sudha Tripathi sana naaz Rakesh Srivastava Aditya Raj Mahendra Maddheshiya Official