Nojoto: Largest Storytelling Platform

# बहराइच में निर्माणाधीन छत की बल | Hindi Video

बहराइच में निर्माणाधीन छत की बल्ली गिरने से  दो मजदूरों की मौत, छह अस्पताल में भर्ती

बहराइच जिले में सीतापुर मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट में शुक्रवार देर रात को निर्माण के दौरान बल्ली गिरने से छत भी गिर गई जिसके नीचे आठ श्रमिक दब गए। किसी तरह छह श्रमिक बाहर निकाले गए हैं। जबकि दो लोगो की मलबे में दबकर मौत हो गई।कोतवाली देहात के गजपतिपुर गांव में बहराइच सीतापुर मार्ग पर एक रिसॉर्ट स्थित है। यह होटल जिले के डॉक्टर अनिल केडिया का है। होटल में इस समय एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर लखनऊ से छत ढलाई के लिए मशीन लेकर लोगों ने बताया कि छत ढलान के दौरान एक बल्ली गिरने से दुर्घटना घटी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
ravendra1662

Ravendra

New Creator

बहराइच में निर्माणाधीन छत की बल्ली गिरने से दो मजदूरों की मौत, छह अस्पताल में भर्ती बहराइच जिले में सीतापुर मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट में शुक्रवार देर रात को निर्माण के दौरान बल्ली गिरने से छत भी गिर गई जिसके नीचे आठ श्रमिक दब गए। किसी तरह छह श्रमिक बाहर निकाले गए हैं। जबकि दो लोगो की मलबे में दबकर मौत हो गई।कोतवाली देहात के गजपतिपुर गांव में बहराइच सीतापुर मार्ग पर एक रिसॉर्ट स्थित है। यह होटल जिले के डॉक्टर अनिल केडिया का है। होटल में इस समय एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर लखनऊ से छत ढलाई के लिए मशीन लेकर लोगों ने बताया कि छत ढलान के दौरान एक बल्ली गिरने से दुर्घटना घटी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। #न्यूज़

81 Views