Nojoto: Largest Storytelling Platform

sunset nature दोहा ******* माखन चोरी कर रहे, कान्

sunset nature दोहा 
*******
माखन चोरी कर रहे, कान्हा माखन चोर ।
मैया छुपकर देखती, लिये हाथ में डोर।। 

जमुना तट पर नाचते, कोयल पक्षी मोर। 
कृष्ण संग में नाचते, जब जब होती भोर।। 

मधुर मधुर मुस्कान से, लेते मन को जीत। 
ऐसी कान्हा के संग में, लगी हमारी प्रीत।।

©Uma Vaishnav #sunsetnature #JaiShreekrushna