Nojoto: Largest Storytelling Platform

दिल दुखायेगा वो चाहे मोम से पत्थर करेगा। वो तुझे ब

दिल दुखायेगा वो चाहे मोम से पत्थर करेगा।
वो तुझे बदलेगा लेकिन पहले से बेहतर करेगा।

जीतने की चाह है तो काम लेना हौसले से,
हारना तय है अगर हर काम को डर कर करेगा।

ज़िंदगी भी दाद देगी और कहेगी वाह लड़के,
हर मुसीबत का अगर तू सामना डट कर करेगा।

ज़िंदगी हमको सिखाना चाहती है मुश्किलों से,
सीखना है या नहीं ये हम पे ही निर्भर करेगा।

घर करो दिल में किसी के और फिर जादू ये देखो,
वक़्त जो देता नहीं था जान न्योछावर करेगा।

By GSR

©Govind Singh rajput GSR
  दिल दुखायेगा वो चाहे मोम से पत्थर करेगा।
By GSR


#Nojoto #Love #Trending #Nojoto #maa #poem #Poetry #Shayari 

 Aditi Agrawal  Neha Jain  _untold _vibes  Ayushi Agrawal  Anshu writer  motivational shayari attitude shayari shayari attitude shayari status love shayari hindi

दिल दुखायेगा वो चाहे मोम से पत्थर करेगा। By GSR Nojoto Love #Trending Nojoto #maa #poem Poetry #Shayari @Aditi Agrawal @Neha Jain _untold _vibes Ayushi Agrawal @Anshu writer motivational shayari attitude shayari shayari attitude shayari status love shayari hindi

90 Views