शुभकामना हेतु दोहे-- जनहितकारी आपके, निर्णय हो बहुमूल्य। इक इक दिन हो आपका,सवा साल समतुल्य।। गिनना है गर आपको, अपना जीवन साल। गिन लीजै तारे सभी,या फिर सिर के बाल।। कल का संशय ना रहे,मिले आज ही आज। जीवन ना हो आपका,उम्र का मोहताज।। ©Narendra Sonkar "शुभकामना हेतु दोहे"