Nojoto: Largest Storytelling Platform

यारो कर लो पढाई। बडी काम आयेगी। ना ही कोई छीन सके

यारो  कर लो पढाई।
बडी काम आयेगी।
ना ही कोई छीन सके ।
संग तेरे जायेगी।
यारो,,,,,,,,,,।
इस से बड़ा ना दुनिया में,
कोई भी हथियार है।
जिस के पास पढ़ाई है।
समझो के बेड़ा पार है।
काम ये वो कर देगी।
तलवार ना कर पायेगी।
यारो,,,,,,,।
शिक्षित संगठित और संघर्ष।
यही भीम का नारा है।
वो नही रहे तो क्या,
अब ये संकल्प हमारा है।
मिशन को जो तुम आगे बढ़ाओ।
दुनिया गुण गायेगी।
यारो,,,,,।
इसी के दम पर ऋषि चरक ने,
आयुर्वेद का ज्ञान दिया।
इसी के दम पर भीम राव ने,
लिख अपना सविधान दिया।
तुम भी पढ़ाई कर लो।
बेड़ा पार लगायेगी।
यारो कर लो पढ़ाई।
बड़ी काम आयेगी।
ताहिर।।।

©TAHIR CHAUHAN
  #poetrymonth#पढ़ाई#babasahebambedkar