Nojoto: Largest Storytelling Platform

पग अनुसरण मै करता उनका, जिन्होंने मानवता का मान कि

पग अनुसरण मै करता उनका,
जिन्होंने मानवता का मान किया,
तिरंगे झंडे को जिन्होंने ,
जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया।

हो ग्रीष्म ऋतु,या शरद काल
वो थामे रहे हमारा संविधान।
देश हित के कार्यों में
सर्वस्व अपना बलिदान किया।

भीषण ठंड में डटे रहे वो,
चोट खाते तूफानों से।
गरमी में सूरज को भी,
उन्होंने अपने साथ किया।

इस मर्त्यभूमी में वो ही तो एक जीवंत थे,
जिन्होंने सब कुछ सहकर भी,
भारत का ऊचा मान किया।

निज स्वार्थ से परे रहकर,
जो प्रतिमान बनाए उन्होंने ,
उसपे ही चलकर अब 
नव समाज का होगा उत्कल।

ऐसे शूरवीरों को 
नमन है सहस्त्रों बार,
जिन्होंने प्राणों की आहुति कर,
देशभक्ति के यज्ञ में अपना अंशदान किया। पग चिन्ह 

for all Corona warriors
पग अनुसरण मै करता उनका,
जिन्होंने मानवता का मान किया,
तिरंगे झंडे को जिन्होंने ,
जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया।

हो ग्रीष्म ऋतु,या शरद काल
वो थामे रहे हमारा संविधान।
देश हित के कार्यों में
सर्वस्व अपना बलिदान किया।

भीषण ठंड में डटे रहे वो,
चोट खाते तूफानों से।
गरमी में सूरज को भी,
उन्होंने अपने साथ किया।

इस मर्त्यभूमी में वो ही तो एक जीवंत थे,
जिन्होंने सब कुछ सहकर भी,
भारत का ऊचा मान किया।

निज स्वार्थ से परे रहकर,
जो प्रतिमान बनाए उन्होंने ,
उसपे ही चलकर अब 
नव समाज का होगा उत्कल।

ऐसे शूरवीरों को 
नमन है सहस्त्रों बार,
जिन्होंने प्राणों की आहुति कर,
देशभक्ति के यज्ञ में अपना अंशदान किया। पग चिन्ह 

for all Corona warriors