Nojoto: Largest Storytelling Platform

एकलव्य से भेदभाव पर प्रश्न ........….......…......

एकलव्य से भेदभाव पर प्रश्न
........….......…..................
क्या विवशता थी जो माँग लिया
अंगूठा एकलव्य का?
क्या यही भी एक मुख्य भाग
था आपके कर्तव्य का?
क्या अर्जुन को दिया वचन था
बड़ा मानव धर्म से?
या कर बैठे थे आप उस दिन
समझौता अधर्म से?
परशुराम के शिष्य आप थे
बहुत बड़े आचार्य थे।
वीरों को महावीर बना दें
ऐसे आपके कार्य थे।।
हो करबद्ध चरणों मे आपके
जो वन्दन करने बैठा।
उसी से गुरुदक्षिणा में आपने
माँगा उसका अंगूठा?
माना कि बिना अंगूठे के ही
सिखाया बाण चलाना।
पर क्षीण तो प्रतिभा हो ही गई
पड़ेगा बहुत बताना।।
देख आपके भेदभाव को
'अवधेश' बहुत ही निराश है।
नाम अमर हो चाहे आपका
पर, एकलव्य तो खुद इतिहास है।।

✍️अवधेश कनौजिया© #इतिहास
एकलव्य से भेदभाव पर प्रश्न
........….......…..................

क्या विवशता थी जो माँग लिया
अंगूठा एकलव्य का?
क्या यही भी एक मुख्य भाग
था आपके कर्तव्य का?
एकलव्य से भेदभाव पर प्रश्न
........….......…..................
क्या विवशता थी जो माँग लिया
अंगूठा एकलव्य का?
क्या यही भी एक मुख्य भाग
था आपके कर्तव्य का?
क्या अर्जुन को दिया वचन था
बड़ा मानव धर्म से?
या कर बैठे थे आप उस दिन
समझौता अधर्म से?
परशुराम के शिष्य आप थे
बहुत बड़े आचार्य थे।
वीरों को महावीर बना दें
ऐसे आपके कार्य थे।।
हो करबद्ध चरणों मे आपके
जो वन्दन करने बैठा।
उसी से गुरुदक्षिणा में आपने
माँगा उसका अंगूठा?
माना कि बिना अंगूठे के ही
सिखाया बाण चलाना।
पर क्षीण तो प्रतिभा हो ही गई
पड़ेगा बहुत बताना।।
देख आपके भेदभाव को
'अवधेश' बहुत ही निराश है।
नाम अमर हो चाहे आपका
पर, एकलव्य तो खुद इतिहास है।।

✍️अवधेश कनौजिया© #इतिहास
एकलव्य से भेदभाव पर प्रश्न
........….......…..................

क्या विवशता थी जो माँग लिया
अंगूठा एकलव्य का?
क्या यही भी एक मुख्य भाग
था आपके कर्तव्य का?