Nojoto: Largest Storytelling Platform

मुझे अब जन्म ना देना, नही ये देखनी दुनिया ! मेरी

मुझे अब जन्म ना देना,  नही ये  देखनी दुनिया !
मेरी माँ कोख में मारो, बहुत ये देखली दुनिया !!

हुआ क्या हाल होगा जब, ये आँखें फोड़ दी उसकी !
अढ़ाई साल की मासूम थी, जो हड्डियां तोड़ दी जिसकी !!
बड़ा वो रोई चिल्लाई, किसीने ना सुनी उसकी !
ख़ुदा भी है यहाँ बहरा, है बहरी सारी ये दुनिया !
मुझे अब जन्म ना देना, बहुत ये देखली दुनिया !!

गई  थी आसिफ़ा मारी, कभी  वो  निर्भया हारी !
जहाँ अन्धा हो कानून ही, करे क्या सूझ बेचारी !!
दरिंदे  अब  है घर  घर में, कहाँ  बेटी  बचाओगे !
कभी चाचा कभी मामा, है हवसी सारी ये दुनिया !!
मुझे  अब  जन्म ना देना, नही  ये  देखनी दुनिया !!

कभी ज़िंदा जला डाली, सिर्फ़ वो दाज की ख़ातिर !
कहीं  पे  चाकू  से रौंदा,  है  झूठी शान की ख़ातिर !!
बड़ा ही ज़ुर्म सहती है, बहन बेटी हो या फिर माँ !
यहाँ पर तो है महिलाओं, की ज़ख्मी सारी ये दुनिया !!
मुझे अब जन्म ना देना, नही अब देखनी दुनिया !!

P.K. Shayar

10-6-2019 #NojotoHindi #Nojoto #PkShayar #ज़ुल्म #बेटी

pkshayar2839

P.k. Shayar

New Creator