Nojoto: Largest Storytelling Platform

रंग -रंगीला फागुन आया, मस्ती दिलों में छाई मन मेरा

रंग -रंगीला फागुन आया, मस्ती दिलों में छाई
मन मेरा वृन्दावन है बना,आ जाओ न कन्हाई
रंग, अबीर, ग़ुलाल उड़े है, सबने भंग चढ़ाई
मन मेरा वृन्दावन है बना,आ जाओ न कन्हाई ||
सखियन के संग में बैठी, सुध -बुध मैं तो खोई
मैं विरहा की मारी तेरी याद में रात न सोई
देख क्या मेरा हाल हुआ जबसे तुझसे प्रीत लगाई
मन मेरा वृन्दावन है बना आ जाओ न कन्हाई |
सब रंग फीके प्रेम के रंग से, प्रेम ही बस गहराए
जितना तुझको याद करे मन, प्रेम यह बढ़ता जाए
फागुन के हर राग में तो बस तेरी धुन है समाई
मन मेरा वृन्दावन है बना,आ जाओ न कन्हाई|
रंग -रंगीला फागुन आया मस्ती दिलों में छाई
मन मेरा वृन्दावन है बना, आ जाओ न कन्हाई

मन मेरा वृन्दावन है बना, आ जाओ न कन्हाई ||
@स्मृति... मोनिका ✍️🎼💕

©स्मृति.... Monika #flowers #फागुन -गीत