Nojoto: Largest Storytelling Platform

साँझ ढले आना चाँद तलक ले जाना, रौशन करना जीवन यूँ

 साँझ ढले आना चाँद तलक ले जाना,
रौशन करना जीवन यूँ सूरज सा तेज़ अपनाना..!

ज़िन्दगी का सफ़र ओ हमसफ़र,
अंतिम पड़ाव तक साथ ले जाना..!

ख़त्म हो जो साँसे मेरी,
तुम रूह मेरी बन जाना..!

चढ़ता चले बढ़ता रहे,
तेरी चाहत का पैमाना..!

न ग़म हो बिन तेरा न हम हों,
चाहे जले हमसे ये सारा ज़माना..!

कोई चोर खुशियों की डोर न लूटे हमसे,
तेरी मेरी चाहतों का मयख़ाना..!

धन दौलत से अधिक कमायें संस्कार,
नतमस्तक हो जाए परवाना..!

©SHIVA KANT
  #saanjh