(अशोक से सम्राट को, ना बुद्ध होना चाहिए) आतंक का ये रास्ता, अब रुद्ध होना चाहिए, कश्मीर का वतावरण, भी शुद्ध होना चाहिए... गति से गति प्रगति बने,मति से मति सुमति बने, उन्नति का पथ सदा, अनिरुद्ध होना चाहिए... छल कपट से दूर हो, राम पर विश्वास हो, राम का ही राज्य हो, अब नहीं वनवास हो... कैकई! ये जान लो, मंथरा पहचान लो, राम के प्रति हृदय,सुविशुद्ध होना चाहिए... जब धर्म दीक्षा ले रहे, तो धर्म क्या है जान लो, जो धर्म की रक्षा करे, वो कर्म क्या है जान लो... स्वराष्ट्र रक्षा धर्म है, और धर्म ही तो कर्म है, तो धर्म रक्षा के लिए, अब युद्ध होना चाहिए... उठो उठो हे वीर तुम, रणभूमि में ललकार दो, रणभेरी से गर्जन करो, सम केशरी हुंकार दो... संस्कार अपने त्याग कर, तलवार अपने त्याग कर, अशोक से सम्राट को, ना बुद्ध होना चाहिए... #NojotoQuote मेरी अपनी मौलिक रचना! 🙏🙏🙏 (अशोक से सम्राट को, ना बुद्ध होना चाहिए) आतंक का ये रास्ता, अब रुद्ध होना चाहिए,