चेहरे पे मुस्कान रखते, दर्द दिल में तूफान रखते। छोड़ कर डर वो बेवजह का, हम हथेली पे जान रखते। यूं शहर में तो दबदबा है, अलग अपनी पहचान रखते। शान अपनी भी कम नही है, दूसरों का भी मान रखते। दूर रहते सदा वो मंजिल से, जो भी मन में अभिमान रखते। मस्त तन मन मदहोश रैना", छेड़ कर ऐसी तान रखते। रैना " ©Rajinder Raina तान #Flower