Nojoto: Largest Storytelling Platform

ओ श्याम, मेरे श्याम.......      यहां पर भीड़ इतनी

ओ श्याम, मेरे श्याम.......
     यहां पर भीड़ इतनी हैं, क्या तुम हमें ढूंढ पाओगे 
     कहीं हम मिल गए तो क्या, क्या तुम पहचान जाओगे 
ओ श्याम, मेरे श्याम.......
     जहां पर श्याम नाम हो, वही जीवन का धाम हो 
     कहीं हम मिले तो क्या, क्या तुम हमें भूल जाओगे 
ओ श्याम, मेरे श्याम.......
     तेरी राह देखूं सांवरिया, मैं निशदिन हीं ओ मन बसिया   
     कभी तुम आओगे मोहन, ये मन ने आसरा लिया
ओ श्याम, मेरे श्याम.......

©Divyanshi Triguna "Radhika"
  #NojotoHindi #RadheShyaam #ओश्याममेरेश्याम