Nojoto: Largest Storytelling Platform

मोर पंख में कान्हा, मुरली मधुर बजाना,           

मोर पंख में कान्हा, 
मुरली मधुर बजाना, 
           जीवन तो हैं एक तराना, 
           तुम संग मिलन सुहाना.... 
मोर पंख में रहते मुरारी, 
मनोहारी, बनवारी 
           मोर पंख में रहते कृष्ण मुरारी..
पीतांबर तुम पर अति सोहे, 
मोर मुकुट सबका मन मोह 
           सुदर्शन चक्रधारी, 
           ओ मोहन, मोहन मनोहारी 
वर्णन किन शब्दों में करूं मैं, 
इन शब्दों में तुम आओगे 
           तुम तो अनंत, अनंत की सीमा 
           इस जीवन की अंतिम गरिमा
मोर पंख में कान्हा, 
मुरली मधुर बजाना, 
           जीवन तो हैं एक तराना, 
           तुम संग मिलन सुहाना....

©Divyanshi Triguna "Radhika"
  #NojotoHindi #मोर पंख में कान्हा
divyanshtriguna6465

Radheshyam

Bronze Star
New Creator
streak icon21

#nojotohindi #मोर पंख में कान्हा #कविता

27 Views