Nojoto: Largest Storytelling Platform

*मां की ममता को पंक्तियों में बांधने का एक प्रयास

*मां की ममता को पंक्तियों में बांधने का एक  प्रयास*

मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏


जिंदगी की तपन से बचाती रही
रास्ता मां नया नित दिखाती रही।

देखकर मुख मेरा मुस्कुराती रही
मेरे खातिर कई गम  उठाती रही।

जिंदगी की महक को बढ़ाती रही 
क्यारियां खुशियों की सजाती रही।

उम्र से पहले मानो वह ढलती रही
मेरे खातिर जमाने से लड़ती रही।

नसीबो के नश्तर हटाती रही
पाठ मेहनत का हरदम सिखाती रही।

सीने में  दुख को छुपाती रही
मेरी खातिर  हंसती हंसाती रही।

कश्मकश में साहस बढ़ाती रही
रौशनी बन अंधेरों पर छा ती रही।

तीर तरकश में मेरे सजाती रही
मेरी खातिर खुद को भूलाती रही।

©Ayisha #MothersDay2021 #Mother 
#ayisha
*मां की ममता को पंक्तियों में बांधने का एक  प्रयास*

मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏


जिंदगी की तपन से बचाती रही
रास्ता मां नया नित दिखाती रही।

देखकर मुख मेरा मुस्कुराती रही
मेरे खातिर कई गम  उठाती रही।

जिंदगी की महक को बढ़ाती रही 
क्यारियां खुशियों की सजाती रही।

उम्र से पहले मानो वह ढलती रही
मेरे खातिर जमाने से लड़ती रही।

नसीबो के नश्तर हटाती रही
पाठ मेहनत का हरदम सिखाती रही।

सीने में  दुख को छुपाती रही
मेरी खातिर  हंसती हंसाती रही।

कश्मकश में साहस बढ़ाती रही
रौशनी बन अंधेरों पर छा ती रही।

तीर तरकश में मेरे सजाती रही
मेरी खातिर खुद को भूलाती रही।

©Ayisha #MothersDay2021 #Mother 
#ayisha
mansitiwar4302

Ayisha

New Creator