Nojoto: Largest Storytelling Platform

बात बड़ों की (दोहे) बात बड़ों की मान लो, कहते सभी स

बात बड़ों की (दोहे)

बात बड़ों की मान लो, कहते सभी सुजान।
जीवन के संकट कटें, पाओगे वरदान।।

बात बड़ों की मानते, होते वो खुशहाल।
प्यारे से रिश्ते बनें, नहीं कभी बेहाल।।

बात बड़ों की जो सुनें, पाता है वो ज्ञान।
जीवन में भटके नहीं, मिले उसे सम्मान।।

अनजाने से मत बनो, मान बड़ों की बात।
खुशियाँ भी चूमे कदम, ईश्वर की सौगात।।

देते अनुपम सीख हैं, अनुभव का भण्डार।
बात बड़ों की मानिये, सुंदर हो व्यवहार।।
..........................................................
देवेश दीक्षित

©Devesh Dixit 
  #बात_बड़ों_की #दोहे #nojotohindi 

बात बड़ों की

बात बड़ों की मान लो, कहते सभी सुजान।
जीवन के संकट कटें, पाओगे वरदान।।

बात बड़ों की मानते, होते वो खुशहाल।
deveshdixit4847

Devesh Dixit

New Creator

#बात_बड़ों_की #दोहे #nojotohindi बात बड़ों की बात बड़ों की मान लो, कहते सभी सुजान। जीवन के संकट कटें, पाओगे वरदान।। बात बड़ों की मानते, होते वो खुशहाल। #Knowledge #sandiprohila

252 Views