Nojoto: Largest Storytelling Platform

# माँ आपकी बिटिया माँ आपकी बिटिया कहीं खो सी गई ह

# माँ आपकी बिटिया

माँ आपकी बिटिया कहीं खो सी गई है।
उसे खुद से बेहद नफ़रत सी हो गई है।
सबको खुश रखने की चाहत में, 
उसकी मुस्कराहट कहीं गुम हो सी गई है।।

माँ ये दुनिया बहुत खुदगर्ज सी है।
आपकी बिटिया खुद से रूठ सी गई है।
वो चाहती है अपनी जिंदगी को जीना,
लेकिन उसके अंदर घुटन बैठ सी गई है।।

माँ आपकी अब बिटिया हार सी गई है।
वो अंदर से पुरी तरह टुट सी गई है।
पहले तो बयां कर देती थी अपने दर्द को,
अब उसे खामोश रहने की आदत सी हो गई है।

माँ आपके आंचल में सोने की चाहत सी है।
आपके गले लग कर रोने की हसरत सी है।
माँ आपकी बिटिया बड़ी तो हो गई,
लेकिन उसे बचपन में लौट जाने की चाहत सी है।

✍️ गरिमा ग्रोवर ✍️

©Garima Grover lost somewhere

#girl
# माँ आपकी बिटिया

माँ आपकी बिटिया कहीं खो सी गई है।
उसे खुद से बेहद नफ़रत सी हो गई है।
सबको खुश रखने की चाहत में, 
उसकी मुस्कराहट कहीं गुम हो सी गई है।।

माँ ये दुनिया बहुत खुदगर्ज सी है।
आपकी बिटिया खुद से रूठ सी गई है।
वो चाहती है अपनी जिंदगी को जीना,
लेकिन उसके अंदर घुटन बैठ सी गई है।।

माँ आपकी अब बिटिया हार सी गई है।
वो अंदर से पुरी तरह टुट सी गई है।
पहले तो बयां कर देती थी अपने दर्द को,
अब उसे खामोश रहने की आदत सी हो गई है।

माँ आपके आंचल में सोने की चाहत सी है।
आपके गले लग कर रोने की हसरत सी है।
माँ आपकी बिटिया बड़ी तो हो गई,
लेकिन उसे बचपन में लौट जाने की चाहत सी है।

✍️ गरिमा ग्रोवर ✍️

©Garima Grover lost somewhere

#girl