Nojoto: Largest Storytelling Platform

इतिहास साक्षी है कि शांति स्थापित करने के लिए लड

इतिहास साक्षी है कि 
शांति स्थापित करने के लिए 
लड़े गए युद्ध के गर्भ मे 
कभी भी नही छिपी होती शांति 
बल्कि युद्ध के गर्भ से 
जन्म होता है, एक और युद्ध का 
युद्ध कहानी नही विकास की
यह तो शुरुआत है विनाश की
इंसानियत के रक़्तपात की
अंतः युद्ध का परिणाम 
सदैव ही होता है घातक
कलिंग युद्ध की 
हृदय विदारक हिंसा एवं 
नरसंहार परिणाम ने 
अशोक को युद्धों से 
सीखा दिया था, घृणा करना
बुद्ध ने कदापि नही लड़ा 
कोई युद्ध और
ना ही शांति स्थापित करने हेतु कहा
युद्ध शरण गच्छामि
बल्कि शांति स्थापित 
करने के लिए दर बदर घूम कर
दिया था उपदेश शांति का
बुद्ध शरण गच्छामि

Bhupendra Rawat 
4/01/2024

©Bhupendra Rawat
  #uskebina इतिहास साक्षी है कि 
शांति स्थापित करने के लिए 
लड़े गए युद्ध के गर्भ मे 
कभी भी नही छिपी होती शांति 
बल्कि युद्ध के गर्भ से 
जन्म होता है, एक और युद्ध का 
युद्ध कहानी नही विकास की
यह तो शुरुआत है विनाश की

#uskebina इतिहास साक्षी है कि शांति स्थापित करने के लिए लड़े गए युद्ध के गर्भ मे कभी भी नही छिपी होती शांति बल्कि युद्ध के गर्भ से जन्म होता है, एक और युद्ध का युद्ध कहानी नही विकास की यह तो शुरुआत है विनाश की #कविता

27 Views