Nojoto: Largest Storytelling Platform

मक़ाम पेट भरने को ग़रीब काम चाहते हैं। ऊँचे ओहदे

मक़ाम

पेट भरने को ग़रीब काम चाहते हैं। 
ऊँचे ओहदे के लोग सलाम चाहते हैं

इस भरी दुनिया में हर कोई मुसाफ़िर है 
हिम्मत वाले नए रस्ते सुबह शाम चाहते हैं

आशिक़ों की अलग ही मजबूरियाँ हैं 
आशिक की बाँहों में थोड़ा आराम चाहते हैं

शाम ढलने पे ना मिलने का डर रहता है। 
वो ना आ पाए तो उन का पैग़ाम चाहते हैं

अजब सी ख्वाहिशें दिन रात सर उठाती हैं 
बुझते चराग़ भी अपना अपना मक़ाम चाहते हैं

कुछ सर-ए-आम जताते हैं खूब हमदर्दी
दरअसल वो अपने एहसान का इनाम चाहते हैं।

©Kushal
  #मक़ाम
#Poetry #Nojoto #Hindi #viral  Anshu writer Yogendra Nath Yogi Anjali Yadav अहिरानी Lucknow @Dil_E_Nadan R K Mishra " सूर्य "  The Janu Show hardik Mahajan ram singh yadav GRHC~TECH~TRICKS AD Grk  Puja Udeshi Dinesh Kashyap Äñgëĺîñä (Añgëľ) Sethi Ji rasmi  hardik rapper singer भारत सोनी _इलेक्ट्रिशियन SAUD ALAM Radhey Ray Anuradha Sharma  R Ojha राजू दुबे Adarsh S Kumar Shivani Goyal PRIYANK SHRIVASTAVA 'अरमान'  Prince Karan  RD bishnoi gungun gusain Rakesh Srivastava Ranjit Kumar Balwind