Nojoto: Largest Storytelling Platform

सागर में जल राशि अपार उसकी गहराई अथाह, कई राष्ट्

सागर  में जल राशि अपार
उसकी गहराई  अथाह,
कई राष्ट्रों को जोड़ता सागर
पर शांत, सरल उसका प्रवाह।

जलचरों का जगत सागर,
सूक्ष्म मीन से, ह्वेल विशाल
सागर को भी छेड़ता मानव
बन रहा हैं सबका काल।

©Kamlesh Kandpal
  #Ocean