White घर की मकड़ी कोने दुबकी वर्षा होगी क्या ? बाईं आँख दिशा की फड़की वर्षा होगी क्या ? सुन्नर बाभिन बंजर जोते इन्नर राजा हो ! आँगन-आँगन छौना लोटे इन्नर राजा हो ! कितनी बार भगत गुहराए देवी का चौरा भरी जवानी जरई सूखे इन्नर राजा हो ! आगे नहीं खिसकता सूरज के रथ का पहिया भुइंलोटन पुरवैया चहकी वर्षा होगी क्या ? ©"SILENT" #sad_shayari