Nojoto: Largest Storytelling Platform

मन तमस मिटे, अज्ञान हटे, दिव्य-ज्ञान-ज्योति जला



मन तमस  मिटे, अज्ञान हटे, दिव्य-ज्ञान-ज्योति जलाओ।

 वैभव, अनुभव  कीर्ति और यश-, सम्मान शिक्षा दिलाती। 
आलोकित कर ज्ञान-ज्योति से,यही प्रगति-मार्ग दिखाती। 
  यही चरित्र-निर्माण कराती , शिक्षा की अलख जगाओ। 
               
मन-तमस मिटे, अज्ञान हटे, दिव्य-ज्ञान-ज्योति जलाओ।

पढ़-लिखकर जन आगे बढ़ते, अनपढ़ सदैव पछताता।               
अज्ञानी के जीवन-पथ पर,   अॅंधियारा-सा छा जाता।।              
ज्ञान-ज्योति से संस्कारित कर,अधम को ज्ञानी बनाओ।   
      
मन-तमस मिटे, अज्ञान हटे, दिव्य-ज्ञान-ज्योति जलाओ।

©V. Aaraadhyaa
  #gyan
vaaradhya2245

A@

New Creator