Nojoto: Largest Storytelling Platform

विद्या.. दोहा छंद शीर्षक.. तिरंगा मान तिरंगे का क


विद्या.. दोहा छंद
शीर्षक.. तिरंगा
मान तिरंगे का करें, जिसकी ऊंची शान। 
भारत का अभिमान है,यही हमारी जान।। 

खड़ा तिरंगा कह रहा,भारत की मैं आन। 
मेरी खातिर हो गए, कई लाल कुर्बान।। 

रखना तुम संभाल के,लुटा चले हम जान। 
लिए तिरंगा हाथ में,  रखना इसका ध्यान।। 

ऊषा भदूला🙏

©Usha bhadula
  #airforce