Nojoto: Largest Storytelling Platform

वो दर्द में डूबे हुए अश'आर लिखेगा। वो उसके तग़ाफु

वो दर्द में डूबे हुए अश'आर लिखेगा।
वो उसके  तग़ाफुल को भी अब प्यार लिखेगा।

अब दर्द के सहराओं में कुछ ढूंढ रहा है
खु़शियों की तिजारत को भी बेकार लिखेगा!

मिलता है सुकूं उसको बिखरने में ही ज़्यादा,
वो टूटकर के दर्द का मे'यार लिखेगा!

©Aliem U. Khan
  #aliem_nojoto #dard_sahra #ashaar #urdu #urdupoetry #urduhindi_poetry