Nojoto: Largest Storytelling Platform

चुनाव की वेला .... चुनाव की वेला चुनाव की वेला, भ

चुनाव की वेला ....

चुनाव की वेला चुनाव की वेला,
भैया जी की रैली पर रैली का रेला,
यहां पर चर्चा वहां पर चर्चा,
इसका इतना उसका उतना है खर्चा,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।

बने कार्यकर्ता करने लगे मेला,
नुक्कड़ से लेकर चाय के ठेला,
भूलकर भाई का भाई से नाता,
मित्र की मित्रता तोड़ नेता जी की ही चर्चा,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।

माता पिता को भूला गुरु को भूला,
नया अभिभावक मिला है नेता,
लाइक कमेंट का धक्कम पर धक्का,
नेता संग सेल्फी का फेसबुक पर जलवा,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।

गाड़ी पर पोस्टर बाइक पर झंडा,
फुल कॉन्फिडेंस में आज छोटकू का लड़का,
घर में न इज्जत न जेब में खर्चा,
स्टैटस पर लिखा है बड़का सा नेता,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।

चुनावी चकल्लस में हो गया बलवा, 
जाति धर्म के चक्कर में दे धक्का मुक्का,
गाली गलौज और  भिड़ गए कार्यकर्ता,
पुलिस की लाठी से पिट गया छोटकू का लड़का,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।

हुआ इलेक्शन खत्म हुआ सारा खेला,
खतम सारा खेल खतम सारा मेला,
छोटे नेता को अब परीक्षा की चिंता,
सेमेस्टर के प्रैक्टिकल की फाइल की चिंता,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।

महंगाई की चिंता कमाई की चिंता,
स्कूल की  फीस लुगाई की दवाई की चिंता,
बीज खाद और धान की रोपाई की चिंता,
बिटिया की शादी और विदाई की चिंता,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।
                         -  डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह

© Dr Kaushlendra Vikram Singh # चुनाव
चुनाव की वेला ....

चुनाव की वेला चुनाव की वेला,
भैया जी की रैली पर रैली का रेला,
यहां पर चर्चा वहां पर चर्चा,
इसका इतना उसका उतना है खर्चा,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।

बने कार्यकर्ता करने लगे मेला,
नुक्कड़ से लेकर चाय के ठेला,
भूलकर भाई का भाई से नाता,
मित्र की मित्रता तोड़ नेता जी की ही चर्चा,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।

माता पिता को भूला गुरु को भूला,
नया अभिभावक मिला है नेता,
लाइक कमेंट का धक्कम पर धक्का,
नेता संग सेल्फी का फेसबुक पर जलवा,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।

गाड़ी पर पोस्टर बाइक पर झंडा,
फुल कॉन्फिडेंस में आज छोटकू का लड़का,
घर में न इज्जत न जेब में खर्चा,
स्टैटस पर लिखा है बड़का सा नेता,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।

चुनावी चकल्लस में हो गया बलवा, 
जाति धर्म के चक्कर में दे धक्का मुक्का,
गाली गलौज और  भिड़ गए कार्यकर्ता,
पुलिस की लाठी से पिट गया छोटकू का लड़का,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।

हुआ इलेक्शन खत्म हुआ सारा खेला,
खतम सारा खेल खतम सारा मेला,
छोटे नेता को अब परीक्षा की चिंता,
सेमेस्टर के प्रैक्टिकल की फाइल की चिंता,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।

महंगाई की चिंता कमाई की चिंता,
स्कूल की  फीस लुगाई की दवाई की चिंता,
बीज खाद और धान की रोपाई की चिंता,
बिटिया की शादी और विदाई की चिंता,
चुनाव की वेला चुनाव की वेला।
                         -  डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह

© Dr Kaushlendra Vikram Singh # चुनाव