Nojoto: Largest Storytelling Platform

होली ला

होली                                           
लाल -गुलाबी ,पीला -नीला,होली का मौसम रंगीला।
रंगों की बरसात हो रही,रंग रहा है देश सजीला।
महक उठा है कोना-कोना,घर- घर  को चमकायेंगे 
ऐसी होली मनायेंगे ,हम ऐसी होली मनायेगे।

रूठे न कोई हमसे ,न हो कोई नाराज़।
ईर्ष्या द्वेष पास रहे न, न हो किसी का तिरिस्कार।
पावन रिश्तों का त्यौहार है,प्यार से रंग लगाएंगे ।
ऐसी होली मनाएंगे,हम ऐसी होली मनायेगे।

छोड़कर अपना पराया,भुलाकर पुरानी रंजिशें।
मित्रता का हाथ बढ़ाना,तोड़कर सारी बंदिशें।
खाली कंधे से कंधा नही ,दिल से दिल को मिलाएंगे।
ऐसी होली मनायेगे ,हम ऐसी होली मनायेगे।

होगी नही कोई  तकरार है ,बस होगा प्यार ही प्यार।
भाई चारा बना रहे,बना रहे कुशल व्यवहार ।
असत्य जलेगा  होलिका के रूप में।
सच्चे  प्रहलाद बच जायेंगे।
ऐसी होली मनाएंगे ,हम ऐसी होली मनाएंगे।
               विनीत"श्रीश"
                 बाराबंकी 
                   उ0 प्र

©Vineet Shrish ऐसी होली मनाएंगे

#Happy_holi