Nojoto: Largest Storytelling Platform

समय का पहिया न थमा है ,न ही थमेगा इससे तू मत घबरान

समय का पहिया
न थमा है ,न ही थमेगा
इससे तू मत घबराना 
बढ़ते ही जाना ,बढ़ते ही जाना।
लाख कोशिशों के बाद
खाली हो तेरे हाथ
हाथों की फिसलन पर
मत तू जाना
बढ़ते ही जाना ,बढ़ते ही जाना।
फर्क नहीं पड़ता
अपनों के बेगानेपन से
मेहनत , लगन,धैर्य, शस्त्रों पर
ईमानदारी की परत चढाना
बढ़ते ही जाना,बढ़ते ही जाना।
होगी मंजिल तेरे क़दमों में
रुक मत जाना,रुक मत जाना।
written by
Sunita Nimish Singh समय
written by
Sunita Nimish Singh
समय का पहिया
न थमा है ,न ही थमेगा
इससे तू मत घबराना 
बढ़ते ही जाना ,बढ़ते ही जाना।
लाख कोशिशों के बाद
खाली हो तेरे हाथ
हाथों की फिसलन पर
मत तू जाना
बढ़ते ही जाना ,बढ़ते ही जाना।
फर्क नहीं पड़ता
अपनों के बेगानेपन से
मेहनत , लगन,धैर्य, शस्त्रों पर
ईमानदारी की परत चढाना
बढ़ते ही जाना,बढ़ते ही जाना।
होगी मंजिल तेरे क़दमों में
रुक मत जाना,रुक मत जाना।
written by
Sunita Nimish Singh समय
written by
Sunita Nimish Singh