Nojoto: Largest Storytelling Platform

कमाई से सारी फुटानी है प्यारे। लगे ज़िन्दगी

कमाई  से  सारी  फुटानी  है  प्यारे।
लगे  ज़िन्दगी  ये  सुहानी  है  प्यारे।
न हों  जेब में एक  फूटी  जो कौड़ी-
जहन्नुम  लगे  ज़िंदगानी  है  प्यारे।

मज़ा तब ही है जब हों पॉकेट में पैसे।
खिले मन तभी जब हों पॉकेट में पैसे।
अधूरी रहे न  कोई मन की ख्वाहिश-
मुरादें  मिले  जब   हों पॉकेट में पैसे।

कमाई  से ही सब कहानी  है  प्यारे।
रुपैये  की  दुनिया  रूहानी है प्यारे।
कमाई से जब हों जमा थोड़ी पूँजी-
बुढ़ापे  में  आती  जवानी  है  प्यारे।

रिपुदमन झा 'पिनाकी'
धनबाद (झारखण्ड)
स्वरचित एवं मौलिक

©Ripudaman Jha Pinaki #कमाई
कमाई  से  सारी  फुटानी  है  प्यारे।
लगे  ज़िन्दगी  ये  सुहानी  है  प्यारे।
न हों  जेब में एक  फूटी  जो कौड़ी-
जहन्नुम  लगे  ज़िंदगानी  है  प्यारे।

मज़ा तब ही है जब हों पॉकेट में पैसे।
खिले मन तभी जब हों पॉकेट में पैसे।
अधूरी रहे न  कोई मन की ख्वाहिश-
मुरादें  मिले  जब   हों पॉकेट में पैसे।

कमाई  से ही सब कहानी  है  प्यारे।
रुपैये  की  दुनिया  रूहानी है प्यारे।
कमाई से जब हों जमा थोड़ी पूँजी-
बुढ़ापे  में  आती  जवानी  है  प्यारे।

रिपुदमन झा 'पिनाकी'
धनबाद (झारखण्ड)
स्वरचित एवं मौलिक

©Ripudaman Jha Pinaki #कमाई