Nojoto: Largest Storytelling Platform

White जरा सा जी लेना, जो खुशियों  के पल खो गए उन्ह

White जरा सा जी लेना,
जो खुशियों  के पल खो गए उन्हें याद कर के।
जरा सा जी लेना,
उन आसमान जैसे सपनों को पाने को जिद्द को याद कर के।
जरा सा जी लेना,
उस पहले मासूम प्यार के एहसास को महसूस कर के।
जरा सा जी लेना,
अपने हर हार को भी याद कर के।
जरा सा जी लेना,
उन हार में अपने आप को पाने की जंग याद कर के।
जरा सा जी लेना,
उन छोटी बड़ी जीत को याद कर के।
जरा सा जी लेना,
कुछ अच्छे दोस्तों के मिलने की कहानी याद कर के।
जरा सा जी लेना,
कुछ अपनों के घाव देने की दास्तां याद कर के।
जरा सा जी लेना,
दुःख में जो साथ थे उनको याद कर के।
जरा सा जी लेना,
जो बीच रास्ते छूट गए उनको याद कर के।
जरा सा जी लेना,
जो अब कभी ना मिलेंगे उनको याद कर के।
जरा सा फिर जी लेना,
बिताए हर वो पल जो लौट के अब न वापस आयेंगे उन्हें याद कर के।
जरा सा जी लेना।

                ✍🏻 लक्ष्मी कौशल

©Lakshmi Kaushal
  #जी_लेना