Nojoto: Largest Storytelling Platform

बंधे हुए है काम-धंधे में, भीष्म जैसी प्रतिज्ञाओं म

बंधे हुए है काम-धंधे में, भीष्म जैसी प्रतिज्ञाओं में
धन के पीछे धृतराष्ट्र से, अंधे भटके  राहों में
कुंती जैसा डोल रहा बेचैन हुआ ये तनमन है
जीवन बना है महाभारत, या महाभारत बना ये जीवन है ।

अपनों से अज्ञात हो गए, पांडवो जैसा है अज्ञातवास
शकुनि बनके कलेश करते, करे चीरहरण पर परिहास
माधव नहीं कोई यहां, गली गली में दुसाशन है

शिशुपाल बन कर अपनों का, करते जा रहे अपमान
विदुरनीति समझने वाला, नहीं कोई विदुर विद्वान
मृगतृषणा के पीछे भागे, मन नामक दुर्योधन है

परन्तु गीता सुनाने वाला, कोई नहीं यहाँ मोहन है
जीवन बना है महाभारत, या महाभारत बना ये जीवन है ।। 
ये संसार कुरुक्षेत्र की रणभूमि,
और ये ज़िन्दगी एक महाभारत है।
लड़ तो रहा हूं, चोट भी खाऊंगा, 
बस केशव से मुलाकात हो, 
फिर जीत भी जाऊंगा।।

#श्रीकृष्ण #किरदार  #महाभारत #yqbaba #dharma #धर्म #lifelessons #inspiration

anmolsingh8069

Anmol Singh

New Creator