Nojoto: Largest Storytelling Platform

#गीत पाँच साल के बाद महोदय आये हमारे गाँव मे। द

#गीत
पाँच साल  के बाद  महोदय  आये हमारे गाँव मे।
देख के  उनको  बिदक रहा है  जूता मेरे पाँव में।

एक लहर आई थी  जिसमे  नेता  जी थे  कूद गए।
मोह लोभ और बहकावे में हम भी आंखे मूद गए।
दिया वोट  उनको अब  देखो  बैठे है पछताव में,
पाँच साल के बाद महोदय आये........१

बोल  रहे  है  माननीय  जी   पक्के   घर   बनवाएंगे।
सड़क और पानी की समस्या जड़ से वही मिटायेंगे।
भरेंगे  मलहम, करेंगे  पट्टी  हर  छाले,  हर  घाव  में,
पाँच साल के बाद महोदय आये........२

पिछली  बार  आये  थे  जो  ये  स्कोर्पियो  कार  में।
फॉर्च्यूनर  ले  लिए है  अबकी  नेता  जी  प्रचार  में।
देखो कितनी  किये तरक्की  नेता  जी  ये चुनाव में,
पाँच साल के बाद महोदय आये........३

रचनाकार:- अविनाश सिंह अमेंठिया
(देवरिया) +919135481448 #NojotoQuote पाँच साल के बाद महोदय आये हमारे गाँव मे।