Nojoto: Largest Storytelling Platform

.....बकरा और कसाई का वार्तालाप..... बकरा हसे ठठाय

.....बकरा और कसाई का वार्तालाप.....

बकरा हसे ठठाय के, अब सुन लो मेरी बात
मैनें भी तो इसी तरह, तेरी गर्दन दी थीं काट 

जैसे मैंने काटा तेरी, अब तू काटे है मेरी 
खेला सभी प्रभू का है, बस होता हेरा फेरी

सत्य यही है जीवन का, जो जैसा बोया काटा
लेखा जोखा सही सही , सबके भाग्य में आता 

सोच समझ चिंतन करले, क्यों तूं जीव को मारे
क्या मुंह लेकर जायेगा तूं, बनकर के हत्यारे

महापाप है हत्या करना, सबका प्राण है प्यारा
"सूर्य" कहें कुछ सोच, सबक बकरा का प्यारा

©R K Mishra " सूर्य "
  #बकरा#कसाई  Rama Goswami Ashutosh Mishra Sethi Ji Sethi Ji Ayesha Aarya Singh