Nojoto: Largest Storytelling Platform

White अपने बेगाने हुए, कैसा आया दौर। किस पर करिए अ

White अपने बेगाने हुए, कैसा आया दौर।
किस पर करिए अब यकीं,गम का ओर न छोर।।

अपने बेगाने हुए, देते रहते घाव।
हालचाल नहिं पूछते,नहीं हृदय में भाव।।

अपने बेगाने हुए, नयी चली ये रीत।
 रखते मेल रकीब से, अपनों से नहिं प्रीत।।

अपने बेगाने हुए, खड़े हैं मुंह मोड़।
काम जरूरी जब पड़ा, साथ दिये हैं छोड़।। 

अपने बेगाने हुए, पल-पल दे आघात।
जीना अब मुश्किल हुआ, बुरे हुए हालात।।

 -निलम

©Nilam Agarwalla
  #अपने_कब_अपने_होते_हैं