Nojoto: Largest Storytelling Platform

सत्य मार्ग होता कठिन, हिम्मत कभी न हार, धृति धैर्य

सत्य मार्ग होता कठिन, हिम्मत कभी न हार, धृति धैर्य और धर्म धरो, बनना न लाचार ।।

सुगम मार्ग पकड़ो सदा, अड़चन का कर त्याग, मंजिल भी मिल जायेगी, समय रहे हो जाग ।।

कुसंगत में बिगड़ो नहीं रहो प्रबुद्ध इंसान, कुमार्ग गर चल गये, मिले सदा अपमान।।

राह भटक गर तुम गये, मिले कहाँ फिर ध्येय, संयम नियम नियमित रहे कर्मठ बने अजेय ॥

अंत समय तक ज्ञान ही, सत्य कराता भान, दिशा सही यदि रही तो जगत दृश्य पहचान।।

मार्ग है यदि सत्य का सुखद होय परिणाम, असत्य सदा त्याज्य है, बनना सभ्य महान ।।

फकीर दिखे हैं राह में, अलग अलग धर वेश, कपटी आवरण से ढ़के,छले आज हैं देश ।।

पथप्रदर्शक जो बने गुरुवर सम ही जान,

उचित मार्ग पर ले चले, उसका कर सम्मान। ।

©Ravi Kumar (AB369)
  #mahavir#jayanti#ravi369