Nojoto: Largest Storytelling Platform

वो ठहाका लगाती है इसलिए है बदनाम। वो सबसे बातें कर

वो ठहाका लगाती है इसलिए है बदनाम।
वो सबसे बातें करती है इसलिए है बदनाम।
वो लड़की है यह सोच कर मत लगाओ उस पर इल्ज़ाम।
कई दशक तक वो रही है समाज के तथाकथित संस्कार संस्कृति की गुलाम। 
अब तो उसे आसमान छुने दो,बनाने दो अपना नाम। 
सौं लड़कों के भीड़ में अकेली क्यूँ करती है काम?
मोहतरमा इस बात से हैं आप परेशान या आपके दिमाग का ताला है जाम।
क्या बना है कोई ऐप जो कर सकेगा इन सोच को अद्यतन।
आपके घर भी है एक "लक्ष्मी" इसलिए मन को रखिए साफ़-सुथरा कंचन।
आखिरी पंक्ति कड़वा है पर खरा सत्य है। 
हम लड़कियाँ जितनी लड़कों के गंदी नजरों के शिकार नही होते उससे कई गुणा ज्यादा आप  आंटियों के भद्दे टिप्पणियों के शिकार होते हैं।

©Supriya Jha
  लड़कियों का दर्द
supriyajha2976

Supriya Jha

New Creator

लड़कियों का दर्द #Poetry

2,966 Views