Nojoto: Largest Storytelling Platform

साहेब ज़रूरी है क्या इश्क़ दोनों ने किया बदनाम बस

साहेब ज़रूरी है क्या
इश्क़ दोनों ने किया बदनाम बस मैं हो जाऊँ
ज़रूरी है क्या 
झगड़ा दोनों का हो शर्मिन्दा बस मैं हो जाऊँ
ज़रूरी है क्या
रुलाया एक दूसरे को दोनों ने चुप बस मैं कराऊं
ज़रूरी है क्या
कसमें दोनों ने खाई, वादे बस मैं निभाऊं
ज़रूरी है क्या
ज़ुदा दोनों हुए लौट कर वापस बस मैं आऊं
ज़रूरी है क्या
याद दोनों को आये आंसू बस मैं बहाऊँ
ज़रूरी है क्या
दिल दोनों का दुखा, मरहम बस मैं लगाऊँ
ज़रूरी है क्या
हर बार ख़ुद को मैं ही समझाऊ, क्यों!
ज़रूरी है क्या।

©Pawan Dvivedi
  #Blossom जरूरी है क्या

#Blossom जरूरी है क्या #Poetry

2,655 Views