क्या हुआ जो पास नही दिल से तो अब भी साथ है | भूले नही हे आज भी कुछ, सब कुछ अब भी याद हैं | याद है सारी मस्तियाँ, वो छोटी छोटी नोक झोंक | वो प्यार वो अपनापन, वो पल दो पल की अनबन | बदला नही है अब भी कुछ, सबकुछ आज भी वही है | बस इस भाग-दोड की जिंदगी मे, मिलने का अब वो पल नही है | क्या हुआ जो पास नही दिल से तो अब भी साथ है || छोड़ आये वो दिन जो बिताये थे हम सब ने साथ | वो दोस्तों का प्यार वो अपनेपन का एहसास, अब भी उतना ही है खुशनुमा और खास | क्या हुआ जो पास नही दिल से तो अब भी साथ है || आज तरसते है वो एक बार के मिलने को, वो बातों ही बातों मे रुठने और मनाने को | मिलते नहीं रोज तो क्या हुआ दोस्ती तो अब भी वही है, वो प्यार वो एहसास आज भी दिल मे वही है | चाहें जहाँ भी रहे ये दोस्ती हमेशा साथ रहेगी, दूर रहे या पास रहे ये दोस्ती यूँही खास रहेगी | क्या हुआ जो पास नही दिल से तो अब भी साथ है || Kya hua jo saath nhi..