Nojoto: Largest Storytelling Platform

जीवन में माँ का होना, यारों पावन सौभाग्य है।। जि

जीवन में माँ का होना,
यारों पावन सौभाग्य है।। 
जिसने माँ की कद्र न की,
ये सबसे बड़ा दुर्भाग्य है।।
दुख की बदली को हर माँ,
अपने आँचल में भर लेती।। 
उसके बदले हम सब पर,
सुख की छाया है कर देती।।
दुःख की काली छाया से,
जब जीवन में घिर जाता हूँ
सच कहता हूँ यारों तब,
मंदिर-मस्जिद न जाता हूँ।। 
अपनी माँ की ममता के,
आँचल में मैं सो जाता हूँ।।

©Shashank मणि Yadava "सनम"
  #Mother's love,,,, #Mother-the God on the earth,,,

#Mother's love,,,, #Mother-the God on the earth,,, #कविता

1,455 Views