Nojoto: Largest Storytelling Platform
ayushikumari1802
  • 58Stories
  • 288Followers
  • 1.5KLove
    5.6KViews

Ayushi kumari

https://youtube.com/@AyushiKumariMgr

  • Popular
  • Latest
  • Repost
  • Video
01b1bdc906c381b678052c4f3ea9d1f2

Ayushi kumari

धुंधली - सी  तेरी  याद  अब  भी  बाक़ी  है
आँखों  में  कुछ  ख़्वाब  अब  भी  बाक़ी  है 

मैंने  जलाकर  ख़ाक  किए  सारे  ख़त  तेरे
मगर  तेरी  इक  तस्वीर  अब  भी  बाक़ी  है

©Ayushi kumari #Nojoto #Hindi #Poetry
#Quote  #Shayari
01b1bdc906c381b678052c4f3ea9d1f2

Ayushi kumari

हो रही है बारिश अब परिंदों को घर जाना चाहिए 
ये बूंदें कह रही अब आँखों से पट्टी हटाना चाहिए 

यूँ तो बेफ़िक्री के साथ ऊँची  उड़ान भरा करते थे 
अब उन्हें भी ज़रा संभलकर कदम बढ़ाना चाहिए

©Ayushi kumari #Shadow
01b1bdc906c381b678052c4f3ea9d1f2

Ayushi kumari

शम्स की तमाज़त में गुज़रे न जाने कितने उम्र मेरे,
फिर भी दरख़्त को मुझपर एकबार तरस न आया।

©Ayushi kumari #Shadow
01b1bdc906c381b678052c4f3ea9d1f2

Ayushi kumari

न रहा अब मेरा तुझसे पहले सा रिश्ता
शिकवा अब तुझसे भला मैं कैसे करूं

©Ayushi kumari
01b1bdc906c381b678052c4f3ea9d1f2

Ayushi kumari

इक ख़त के साथ कुछ सूखे गुलाब मिले हैं
#Ayushikumari #latestvideos #shayari❤ #hindi_poetry #Munger #originalvoice

इक ख़त के साथ कुछ सूखे गुलाब मिले हैं #Ayushikumari #latestvideos shayari❤ #hindi_poetry #Munger #originalvoice

01b1bdc906c381b678052c4f3ea9d1f2

Ayushi kumari

01b1bdc906c381b678052c4f3ea9d1f2

Ayushi kumari

पंख फैला आसमां में कभी हम भी उड़ेंगे 
निरक्षर से साक्षर एक दिन हम भी बनेंगे

माता - पिता और गुरुजन के सपनों को 
दिन- रात मेहनत कर पूरा हम भी करेंगे

ख़ुद के भीतर विद्या की ज्योत जला कर 
ज्ञान की रौशनी से जगमग हम भी करेंगे

बिना रुके बिना थमे अपने लक्ष्य की ओर 
धूप बारिश में निरन्तर बढ़ते हम भी रहेंगे

राह में मिले चाहे कितने कठिन मोड़ क्यूं न 
सब पार कर एक नया इतिहास हम भी रचेंगे

©Ayushi kumari
01b1bdc906c381b678052c4f3ea9d1f2

Ayushi kumari

01b1bdc906c381b678052c4f3ea9d1f2

Ayushi kumari

Girl quotes in Hindi Kuch dino se lagta wo badal sa gaya hai
Koi khwab uska shayad pura ho gaya hai
meri  zaroorat  bhala ab  use kahan  hogi
Shayad uski fikr karne koi aur aa gaya hai

कुछ  दिनों  से  लगता वो  बदल  सा  गया है
कोई  ख़्वाब  उसका  शायद  पूरा हो  गया है
मेरी  ज़रूरत  भला  अब  उसे  कहां  होगी
शायद उसकी फ़िक्र करने कोई और आ गया है

©Ayushi kumari
01b1bdc906c381b678052c4f3ea9d1f2

Ayushi kumari

धीरे - धीरे वक्त बदल रहे हैं
वक्त के साथ लोग बदल रहे हैं,
अब तो बिना डाकिया के भी 
संदेश पल में घर-घर पहुंच रहे हैं।

पहले झगड़े कभी-कभी होते थे
अब वॉट्सएप पर भी हो रहे हैं,
आजकल बेवजह के मुद्दों को लेकर
लोग आपस में झगड़ रहे हैं।

©Ayushi kumari

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile