Nojoto: Largest Storytelling Platform
ramchandrashukla7142
  • 7Stories
  • 18Followers
  • 31Love
    0Views

Ramchandra Shukla

  • Popular
  • Latest
  • Video
1572ecd37963a7cfb51795e244eb5fed

Ramchandra Shukla

https://twitter.com/RamChan03366519/status/1142242611039625217?s=09

https://twitter.com/RamChan03366519/status/1142242611039625217?s=09

1572ecd37963a7cfb51795e244eb5fed

Ramchandra Shukla

वृन्दा तुलसी 
प्रत्यक्ष संजीवन
मानो अमृत। 
औषधि रूपी 
रामा श्यामा मिलती 
बहुतायत। 
तुलसी गीता 
सीता राधा,आंगन 
में मुखरित। 
वैकुण्ठ धाम 
सहज मिल जाता 
ज्यों मुकलित। 
पावन गंगा 
सी शोक निवारक। 
भव तारक। 
शंख कुबेर 
शालिग्राम तुलसी 
धन दायक। 
#स्वरा #SKG
हाइकु तुलसी

तुलसी #स्वरा #SKG

1572ecd37963a7cfb51795e244eb5fed

Ramchandra Shukla

महान वीर
महाराणा प्रताप 
मेरा नमन। 
घाटी अमर 
खड्ग भाला अमर 
तेरा चमन।
मुग़ल सेना 
लड़ी मुश्किल खड़ी
कीन्हा शमन। 
चेतक लड़ा 
युद्ध भारी हुआ था 
लाखों दफन। 
झुका नहीँ तू
रुका नहीं,सिर में 
बांधा कफन।
देश चाहता 
जन्म लो,करो शत्रु 
सारे कलम।

हाइकु।

1572ecd37963a7cfb51795e244eb5fed

Ramchandra Shukla

खड्ग विशाल 
विकराल धनुष 
कठोर चक्र। 

शुभ्र त्रिनेत्र 
शोभित शूल हाथ 
भृकुटि वक्र। 

जननी दुर्गा 
भोग मोक्ष तत्क्षण 
नमित शक्र।

ब्रह्मा महेश 
विष्णु गुण गायक 
काटें कुचक्र। 

हाइकु।

1572ecd37963a7cfb51795e244eb5fed

Ramchandra Shukla

खड्ग विशाल 
विकराल धनुष
कठोर चक्र।

शुभ्र त्रिनेत्र 
शोभित शूल हाथ
भृकुटि वक्र।

जननी दुर्गा 
भोग मोक्ष तत्क्षण
नमित शक्र।

ब्रह्मा महेश
विष्णु गुण गायक
काटें कुचक्र।

#हाइकु।
1572ecd37963a7cfb51795e244eb5fed

Ramchandra Shukla

जगज्जननी 
जय जगदंबिका
जय कालिके।
रण चंडिका
शत्रु कुल नाशिनी
मुण्ड मालिके।
खड्ग शोभित
खप्पर सुपूरित
रक्त तालिके।
भुवनेश्वरी
भक्त रक्षा दक्षिका
हस्त पालिके।
ममतामय
करुणामयी,ध्वंस 
रोग जालिके।
भवानी तुम 
आवृत्त,अनुरक्त 
नृत्य बालिके।

#हाइकु मां कालिका

मां कालिका #हाइकु

1572ecd37963a7cfb51795e244eb5fed

Ramchandra Shukla

दुःख हो या सुख हो,छायी हो उदासी। 
कर्तव्य हम करें,भूलें न जरा सी।
असल रूप ही रखें,मुखौटे सब व्यर्थ हैं। 
नकल है धोखा,वास्तविक अर्थ है।
मन में बनते हैं ,बिगड़ते कई रूप। 
ईश्वर का मार्ग,सत्य शिव अनूप।
जब तक चन्द्रमा,चांदनी की चमक।
सूर्य से प्रकाशित,वस्तुओं की दमक।
जब मूल न रहेगा,प्रतिबिंब नष्ट होगा।
जड़ से सुरक्षित,हर बृक्ष पुष्ट होगा।
#स्वरा #SKG
रामचन्द्र शुक्ल। मुखौटे

मुखौटे #स्वरा #SKG


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile