Nojoto: Largest Storytelling Platform
nehadhurve9433
  • 22Stories
  • 17Followers
  • 234Love
    2.5KViews

SN writer...

  • Popular
  • Latest
  • Video
294378ebef1a93ceea14246ca7adc325

SN writer...

कि अपनी नज़रों से उतारा है हमें,
उसी पे मरते हैं जिसने मारा है हमें,

तमाम दिये हैं मुझे उसी ने गम,
फिर भी जीना उस बिन ना गवारा है हमें,

मेरे वो पास नहीं है माना मगर,
उसकी यादों का ही सहारा है हमें,

उसका साथ है जैसे कश्ती कोई,
उसका साथ ही अब किनारा है हमें,

वो समझता नहीं इस बात को क्यों,
इस जहाँ में वो सबसे प्यारा है हमें,

ये जानता हूँ वो मिल सकता नहीं,
मोहब्बत उसी से मगर दोबारा है हमें।

©SN writer...
  #💖
294378ebef1a93ceea14246ca7adc325

SN writer...

है उसकी हिम्मत मुझे भुलाये?
मैं साथ छोड़ू वो मर न जाये..

तुम्हे पता ही नहीं उसका,
मैं उसके सबसे करीब हूँ,

वो मेरे बारे में सोचती है,
मैं उसकी आँखों का नूर हूँ अब,

वो दिन में मुझसे है बात करती,
वो रात मुझे सपनों में देखती है,

मैं सबसे ज्यादा करीब हूँ उसके,
मैं उसको अंदर से जानता हूँ,

वो जब ये कहदे मैं तुम्हारी..
मैं आंख बंद करके मानता हूं।।😊

कैसा है?🤔

©SN writer...
  #💖
294378ebef1a93ceea14246ca7adc325

SN writer...

नाराज़गी ख़त्म हो जायेगी,
रूठ जाने से क्या होगा,

याद तो फ़िर भी आएगी,
भूल जाने से क्या होगा,

रिश्ता तो फ़िर भी रहेगा,
छूट जाने से क्या होगा,

अगर साथ लिखा होगा,
जिंदगी के सफ़र में,

क़िस्मत फिर ढूंढ लायेगी,
दूर जाने से क्या होगा।

©SN writer...
  g
294378ebef1a93ceea14246ca7adc325

SN writer...

जो दूरी होगी,
लौट कर उसे आधा करना होगा,

जाने देंगे तुम्हें,
पर लौटने का वादा करना होगा,

दिल तो नही,
तुमसे बिछड़ने का, 

लेकिन जितना प्यार करते हो,
उससे भी ज्यादा करना होगा।

©SN writer... #sadquotes
294378ebef1a93ceea14246ca7adc325

SN writer...

खुशनुमा हो जाता है मेरा इश्क तुझे याद करने से,

महकता रहता है प्रेम मेरा तेरी फरियाद करने से।💖🌸

©SN writer...
  #Ishq❤
294378ebef1a93ceea14246ca7adc325

SN writer...

फुर्सत मिले जो दुनिया से इक इनायत इधर भी करना,

आज देर से आए हैं महफ़िल में इक शायरी हमारे नाम भी करना।

©SN writer...
  #Ishq❤
294378ebef1a93ceea14246ca7adc325

SN writer...

दोस्ती हो या इश्क़,
दोनों हीं कुर्बानी चाहता है।
समुंदर भी बढ़ने के लिए,
दरिया का पानी चाहता है।
सच्ची मोहब्बत किसको चाहिए,
यहां तो हर कोई..
प्यार बस जिस्मानी चाहता है..।

©SN writer...
  #dostiishq👩‍❤️‍💋‍👨

dostiishq👩‍❤️‍💋‍👨 #लव

294378ebef1a93ceea14246ca7adc325

SN writer...

ये इश्क का ही तो असर है,
कि नजर भी जुबां बन जाती है।
आपकी तारीफ में जो कुछ कहूं,
तो वो जाने ग़ज़ल बन जाती है।

©SN writer...
  #n ishq

n ishq #लव

294378ebef1a93ceea14246ca7adc325

SN writer...

वो होश में रहने ही कहाँ देता है,
देखता है ऐसे की फिर सम्भलने ही नहीं देता है,

आहिस्ता आहिस्ता लगें हैं समेटने में खुद को,
और वो है की नशा उतरने ही नहीं देता है ।

©SN writer...
  #ahista_ahista
294378ebef1a93ceea14246ca7adc325

SN writer...

सौदा हमारा
कभी बाज़ार तक नही पहुंचा..!!
इश्क था जो
कभी इज़हार तक नही पहुंचा...!!

यूँ तो गुफ्तगू
बहुत हुई उनसे मेरी...!!
सिलसिला कभी
ये प्यार तक नही पहुंचा...!!

जाने कैसे
वाकिफ़ हो गया तमाम शहर...!!
दास्तान-ए-इश्क
वैसे अखबार तक नही पहुंचा...!

शर्ते एक दूसरे
की मंजूर थी यूँ तो...!!
पर सौदा
हमारा कभी करार तक नही पहुंचा...!!

गहराई दोस्ती की
हम नापते भी कैसे...!!
रिश्ता हमारा
कभी तकरार तक नही पहुंचा...!!

©SN writer...
  #Ishq❤

Ishq❤ #लव

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile