Nojoto: Largest Storytelling Platform
harshmeena9709
  • 19Stories
  • 17Followers
  • 238Love
    215Views

Harsh Meena

इंसान होना भाग्य की बात है, कवि होना सौभाग्य की बात है, और महाराणा प्रताप पर कविता करना परम सौभाग्य की बात है। 'हर्ष'

  • Popular
  • Latest
  • Video
34e7d303d2313013728ad2450aba39b5

Harsh Meena

उड़ने की बातें और आसमान से डर।
बैठे-बैठे ख्वाहिश छूने की शिखर।
पार करना है दरिया तो पानी में उतर।
छूना है आसमां तो ऊंची उड़ान भर।।
                          हरसहाय 'हर्ष'।

©Harsh Meena
  #Life
34e7d303d2313013728ad2450aba39b5

Harsh Meena

उड़ने की बातें और आसमान से डर।
बैठे बैठे ख्वाहिश छूने की शिखर।
पार करना है दरिया तो पानी में उतर।
छूना है आसमां तो ऊंची उड़ान भर।।
                           हरसहाय 'हर्ष'।

©Harsh Meena
  #adventure
34e7d303d2313013728ad2450aba39b5

Harsh Meena

तुम भी अच्छे हम भी अच्छे।
हम सब हैं ईश्वर के ही बच्चे।
यहीं सिखाया है झूठ बोलना,
वर्ना मन के हैं सब बडे़ ही सच्चे।।

©Harsh Meena
  #Wochaand
34e7d303d2313013728ad2450aba39b5

Harsh Meena

कौन शुद्र और कौन स्वर्ण ।
करदो ना सबका एक वर्ण।
शिकार हुए इस महापाप के,
एकलव्य और वीर कर्ण।।

©Harsh Meena
  #Sunhera
34e7d303d2313013728ad2450aba39b5

Harsh Meena

मिलावट 

किस कदर बढ़ गई है। 
अगर किसी की हां में हां नहीं मिलायें तो लोग रिस्ता तोड़ लेते हैं। 
                
 @ हर्ष।

©Harsh Meena
  #dost
34e7d303d2313013728ad2450aba39b5

Harsh Meena

धन अगर सब कुछ होता,
तो कोई प्रतियोगिता न होती।
योग्यता को परखने के लिए,
बुद्धि की उपयोगिता न होती।।
                             हर्ष।

©Harsh Meena
  #हर्षकविजोधपुर
34e7d303d2313013728ad2450aba39b5

Harsh Meena

नहीं कठिन है, बड़ी सरल है, हिंदी भाषा अपनी।
नहीं सघन है, बड़ी विरल है, हिंदी भाषा अपनी।
सही अर्थ और पूर्ण समर्थ है, अपनी मातृभाषा,
नहीं ठोस है, बड़ी तरल है, हिंदी भाषा अपनी।।
                                          हरसहाय 'हर्ष'।

©Harsh Meena
  #Hindidiwas 
#Youtube #harshkavijodhpur
34e7d303d2313013728ad2450aba39b5

Harsh Meena

कौन कहता है आसमां में हो छेद नहीं सकता।
कौनसा है लक्ष्य जिसे भारत भेद नहीं सकता।
वतन मेरा पहन जीत का सेहरा रहा है।
देख चांद पर झंडा तिरंगा लहरा रहा है।।
                       ✍️ हरसहाय 'हर्ष'।

©Harsh Meena
  #fullmoon
34e7d303d2313013728ad2450aba39b5

Harsh Meena

ये भारत के प्रथम वासी हैं।
ये यहां के मूल निवासी हैं।
हां, ये आदिवासी हैं।
हां, ये आदिवासी हैं।।

ये जल, जंगल के रक्षक हैं।
ये प्रकृति के संरक्षक हैं।
अन्न उत्पादन के संयोजक हैं।
फिर भी आक्रोश और उदासी है।
हां, ये आदिवासी है।।

जंगल, पर्वत में करते हैं वास।
वन्य जीवों के रहते हैं पास।
स्वच्छंद प्रवृत्ति खूबी है खास।
स्वामी हैं, नहीं यहां प्रवासी हैं।
हां, ये आदिवासी हैं।
✍️ हरसहाय 'हर्ष'।

©Harsh Meena
  #surya
34e7d303d2313013728ad2450aba39b5

Harsh Meena

ये भारत के प्रथम वासी हैं।
ये यहां के मूल निवासी हैं।
हां, ये आदिवासी हैं, 
हां, ये आदिवासी हैं।।

ये जल, जंगल के रक्षक हैं।
ये प्रकृति के संरक्षक हैं।
अन्न उत्पादन के संयोजक हैं।
फिर भी आक्रोश और उदासी हैं।
हां, ये आदिवासी हैं।।

जंगल, पर्वत में करते हैं वास।
वन्य जीवों के रहते हैं साथ।
स्वच्छंद प्रवृत्ति खूबी है खास।
ये स्वामी हैं, नहीं यहां प्रवासी हैं।
हां, ये आदिवासी हैं।
हां, ये आदिवासी हैं।
           ✍️ हर्ष

©Harsh Meena
  #tereliye आदिवासी

#tereliye आदिवासी #कविता

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile